गृहमंत्री ने किया सेन्ट्रल अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का शुभारम्भ

2345

जयपुर : गृहमंत्री गुलाबचन्द कटारिया ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय में 20 इन्टरसेप्टर्स एवं 14 जीपीएस युक्त मोटरसाईकल्स को हरी झण्डी दिखाकर गन्तव्य के लिए रवाना किया। उन्होंने खरीदे गये 500 ई चालान डिवाईसेज में से 5 डिवाईसेज सम्बन्धित यातायात निरीक्षकों को प्रदान की। उन्होंने पुलिस मुख्यालय में बनाये गये सेन्ट्रल अभय कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का भी शुभारम्भ किया।

यातायात पुलिस की कार्यक्षमता के साथ ही विश्वास भी बढ़ेगा
कटारिया ने इस अवसर पर अपने उद्बोधन में विश्वास व्यक्त किया कि रोड सेफ्टी फण्ड से प्राप्त संसाधनों से यातायात पुलिस की कार्य क्षमता में और अधिक वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रतिवर्ष लगभग 10 हजार व्यक्तियों की सड़क दुर्घटनाओं में अकाल मृत्यु होती है एवं इससे उनके परिजनों के समक्ष गम्भीर संकट उत्पन्न हो जाता है। उन्होंने बताया कि कुल दुर्घटनाओं मेें से लगभग 35 प्रतिशत दुर्घटनाओं के शिकार दुपहिया वाहन चालक होते है। साथ ही कुल दुर्घटनाओं में 30 प्रतिशत का कारण शराब का सेवन करना है। उन्होंने कहा कि तकनीक के उपयोग से यातायात पुलिस की कार्यक्षमता के साथ ही विश्वास भी बढेगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.