ऑनलाइन ठगी का एक आरोपी गिरफ्तार , पांच अभी भी फरार

2483

बीकानेर। करीब सालभर पहले बीछवाल थाने में दर्ज ऑनलाइन ठगी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को जयपुर से गिरफ्तार कर  न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

जानकारी के मुताबिक नोएडा के सहारनपुर निवासी देवेन्द्र (41) पुत्र रामकुमार को प्रोडेक्शन वारंट के जरिए जयपुर जेल से गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, केलेड स्टाइल लाइव नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड़ कंपनी ने ऑनलाइन लाइक पर क्लिक करो और पैसा कमाओ योजना चलाई। इसमें सदस्यों को जोड़ा गया। प्रत्येक  सदस्य से पहले 68 हजार रुपए वसूल किए गए थे। उन्हें हर दिन एक हजार रुपए कमाने का लालच दिया। हर दिन हजार रुपए कमाने के चक्कर में लोग इससे जुड़े। बाद में कंपनी प्रदेशभर से करीब 100 करोड़ से ज्यादा रुपए की ठगी कर रफूचक्कर हो गई थी।  परिवादी जेएनवीसी कॉलोनी निवासी लालचंद शर्मा ने वर्ष -2017 में जयपुर स्थित आईटी थाना में छह जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। ये आरोपी उन्हीं 6 में से एक है।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.