भारत के खाते में आज एक और स्वर्ण पदक आ गया है। 18वें एशियाई खेलों में यह स्वर्ण पदक मनजीतसिंह ने भारत को दिलाया। मनजीत ने पुरुष 800 मीटर रेस 1:46:15 मिनट में पूरी कर स्वर्ण पदक जीता। मनजीत के अलावा भारत के जॉनसन ने 1:46:35 मिनट में रेस पूरी कर देश को रजत पदक दिलाया। 28 वर्षीय मनजीत का एशियाई खेलो में यह पहला स्वर्ण पदक है। इस रेस में भारत के जॉनसन को स्वर्ण पदक का दावेदार माना जा रहा था।











