एनआरसीसी : स्थापना दिवस पर वैज्ञानिकों कि जनजातीय पशुपालकों से संवाद

2309

ऊँट नृत्य, ऊँट दौड एवं ऊंट की सवारी मुख्य आकर्षण

बीकानेरभाकृअनुप-राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र का 35 वां स्थापना दिवस 5 जुलाई को मनाया जाएगा। इस अवसर पर केन्द्र के वैज्ञानिक सिरोही, गुजरात आदि जनजातीय क्षेत्रों के पशुपालकों से संवाद स्थापित करेंगे। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के अधीनस्थ विभिन्न संस्थान/केन्द्र सहित कई अन्य संस्थानों द्वारा स्टाॅल लगाकर पशुपालकों एवं किसानों को वैज्ञानिक उपलब्धियों और प्रौद्योगिकी संबंधी जानकारी दी जाएगी।

इस अवसर पर एनआरसीसी के उष्ट्र अनुचर केन्द्र के ऊँटों को सरपट दौड़ाएंगे वहीं आमजन ग्रामीण अंचल के ऊँटों के नृत्य व करतबों का निःशुल्क लुत्फ उठा सकेंगे।

स्थापना दिवस को समारोहपूर्वक मनाने के लिए केन्द्र निदेशक डाॅ. एनवी पाटिल ने मंगलवार को वैज्ञानिकों एवं अधिकारियों के साथ बैठक की।

स्थापना दिवस के अवसर पर ऊँट पालकों, स्कूली छात्रा-छात्राओं, अध्यापकों एवं आमजन की अधिकाधिक सहभागिता के लिए 5 जुलाई को प्रातः 10 से सायं 6 बजे तक प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.