बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल वितरित करेगा 10 हजार स्कूल बैग, बीकाजी ग्रुप करेगा सहयोग।

2420

 

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने सराहनीय पहल करते हुए प्रधानमंत्री के नारे ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ के समर्थन में स्कूली बच्चों और खास तौर पर छात्राओं की मदद के लिए करीब 10000 स्कूल बैग वितरित करने का निर्णय लिया है। आज कलेक्टर एनके गुप्ता ने इस अभियान की शुरुआत की। बीकाजी ग्रुप के सहयोग से यह अभियान चलाया जाएगा।

आज के कार्यक्रम में कलेक्टर के साथ व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष विष्णुपुरी, हेतराम गौड़, सचिव जयदेव शर्मा, सह सचिव विनोद भोजक, राजीव शर्मा और बीकाजी ग्रुप के मक्खन अग्रवाल मौजूद रहे। उपाध्यक्ष विष्णु पुरी का कहना था कि स्कूली बैग वितरण के पीछे उद्देश्य यही है कि जो पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए जो कुछ भी सहायता संभव हो पाए उद्योग व्यापार मंडल करेगा।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.