ईदुलजुहा पर सामूहिक नमाज व दुआ

2297

बीकानेरईदुलजुहा पर्व बुधवार को सामूहिक नमाज, परम्परानुसार कुर्बानी के साथ मनाया गया। नया शहर क्षेत्र की बड़ी ईदगाह में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने सामूहिक नमाज अदा की तथा वतन में एकता, भाईचारे तथा उन्नति की दुआ की। शहर की अनेक मस्जिदों व ईदगाहों में भी ईदुलजुहा की 2 रकात नमाज मय 6 तकबीर अदा की गई।

बड़ी ईदगाह में शहर काजी मुश्ताक अहमद के सान्निध्य में सामूहिक नमाज अदा की गई। ईदगाह कमेटी के हाफिज फरमान अली ने दुआ करवाई। सामूहिक नमाज के बाद नया शहर थाने में पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन, पुलिस अधीक्षक सवाईसिंह गोदारा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त नरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त कलक्टर (नगर) शैलेन्द्र देवड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पवन मीना, जन प्रतिनिधियों सहित अनेक प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मुस्लिम भाइयों को ईदुलजुहा की मुबारकबाद दी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.