इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की नोखा कार्यकारिणी का गठित

2313

इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के नोखा उपखंड के अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र तिवारी को मनोनीत किया गया है। फेडरेशन के बीकानेर जिला अध्यक्ष हरीश बी. शर्मा ने मंगलवार को यह घोषणा नोखा नगर पालिका सभागार में आयोजित स्थानीय पत्रकारों की बैठक में की।

शर्मा ने बताया कि इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट देश का सबसे पुराना पत्रकार संगठन है, जिसका राष्ट्रीय नेटवर्क है। इन दिनों यह संगठन पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए प्रयासरत है। संगठन के जिला सचिव राजेश अग्रवाल ने कहा कि पत्रकारों को संगठित होना आज की बहुत बड़ी जरूरत है।

फेडरेशन के माध्यम से पत्रकारों के हक के लिए संघर्ष तो करना ही है, पत्रकारिता को रचनात्मक दिशा देना भी है। इस अवसर पर नोखा के पत्रकार नरेंद्र आचार्य, राजेश बुलनिया, पवन सोनी आदि ने भी विचार रखे।

नवनियुक्त नोखा उपखंड अध्यक्ष सुरेंद्र तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि जल्द ही नोखा की कार्यकारिणी का गठन करते हुए गतिविधियां प्रारंभ की जाएगी।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.