आनंदपाल प्रकरण संबंधी मुकदमे वापस लेगी सरकार

2477

मुख्यमंत्री ने राजपूत समाज को दिलाया भरोसा

जयपुर/बीकानेर। सोमवार को अपने सरकारी आवास पर मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने राजपूत समाज के प्रतिनिधिमंडल से मुुलाकात की। अपनी इस मुलाकात में मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आनंदपाल प्रकरण में निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे सरकार वापस ले रही है।

प्रदेश भर से आए राजपूत समाज के प्रमुख लोगों के साथ शाम 6 बजे लगभग 45 मिनट हुई इस वार्ता में मुख्यमंत्री के अलावा गृह सचिव दीपक उप्रेती और एडीजे क्राइम पीके सिंह भी शामिल थे।

इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल सुरेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आनंदपाल प्रकरण के दौरान प्रदेश भर में दर्ज सभी 21 मुकदमों का निस्तारण करने के निर्देश देते हुए निर्दोष लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों में एफआर पेश करने और चालान हो चुके मुकदमों को विड्रॉ करने का आदेश गृह विभाग के अधिकारियों को दिया।

मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि राजपूत समाज के निर्दोष युवाओं के खिलाफ किसी भी प्रकार की द्वेष-पूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी ।

प्रतिनिधिमंडल में बीकानेर के सुरेंद्रसिंह शेखावत के अलावा जगदीशसिंह लाडनूं , अजीतसिंह भाटी नागौर, कानसिंह राठौड़ पाली, राजेंद्रसिंह भिंयाड़ बाड़मेर, लोकेंद्रसिंह राजावत कोटा, जितेंद्रसिंह कारंगा सीकर, श्यामप्रताप सिंह इटावा, दिलीपसिंह घोड़ीबारा और सुरेंद्रसिंह राजपुरा शामिल थे।

अपना उत्तर दर्ज करें

Please enter your comment!
Please enter your name here

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.