जयपुर। आज राज्य में 12 हजार शिक्षकों के तबादलों की जहां लिस्ट जारी की गई वहीं भाजपा की बैठक के बाहर राज्य के शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी और अलवर के तिजारा से विधायक मामनसिंह यादव की तीखी बहस भी देखी गई।
दोनो ने एक दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई। वहां मौजूद लोग भी इस बहस को देख-सुनकर भौचक्क दिखे। बहस के बीच ही शिक्षामंत्री तमतमाते हुए अपनी कार में बैठकर चलते बने।
इस बहस से एक बार फिर ये साफ हो गया कि भाजपा में विधायकों की सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में चुनावी साल में भाजपा के लिए मुश्किलें कम होती नहीं लग रही है।











