अजब गजब : शौचालय के साथ सेल्फी भेजें, तभी मिलेगी तनख्वाह

    2545

    तुगलकी सनक में सरकारी कारकून अक्सर अजीबोगरीब आदेश जारी करते पाए जाते हैं। अब सुनिए, उत्तर प्रदेश के सीतापुर की डीएम शीतल वर्मा ने स्वच्छ भारत मिशन की सफलता के आंकड़े को हासिल करने के लिए एक अजब आदेश जारी किया है।

    जिले के सभी शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को मई माह की तनख्वाह तभी मिलेगी जब वे यह प्रमाण देंगे कि अपने घर में वे शौचालय का प्रयोग करते हैं। उन्हें अपने शौचालय के साथ फोटो खींचकर कर तीन दिन में खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) को भिजवाना होगा।

    इसमें लापरवाही बरतने पर मई माह का वेतन रोक दिया जाएगा। डीएम के निर्देश पर बीएसए अजयकुमार ने यह निर्देश जारी किया है।

    अपना उत्तर दर्ज करें

    Please enter your comment!
    Please enter your name here

    This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.