युवा कांग्रेस : बंद को सफल बनाने के लिए सौंपी जिम्मेदारियां

0
961
युवा कांग्रेस

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का किया स्वागत

बीकानेर। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस की ओर से सोमवार को भारत बंद के सफल रहने के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। इस सम्बंध में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

साथ बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने के लिए आमजन को भी इसमें शामिल होने का आह्वान किया है।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण आमजन पर पड़ रही मंहगाई की मार का कांग्रेस विरोध कर रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार ने 13 बार एक्साइज ड्यूटी बढ़ाकर और राज्य सरकारों ने अपने वेट में बढ़ोतरी करके 27 से 35 प्रतिशत डीजल और पेट्रोल की कीमतों को बढ़ा चुकी है। जिसके कारण देश के लोगों पर 11 लाख करोड़ का अतिरिक्त भार डाला है। इसी के विरोध में कल कांग्रेस ने भारत बंद करने का आह्वान किया है।

उन्होंने बताया कि आज हुई संगठन की बैठक में उनके साथ युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष धनपत चायल, श्रीकिसन सींवर, लूनकरणसर विधानसभा अध्यक्ष संजय ठाकुर, पश्चिम क्षेत्र विधानसभा अध्यक्ष अरुण व्यास, राजेन्द्र मूंड, शब्बीर अहमद, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष आजम अली, विक्की चढ्ढा, मनोज मूंड, लेखराम धतरवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल जादूसंगत, देवेन्द्र बिस्सा, करण चौधरी, बजरंग बेनीवाल, मनीष खान, ख्यालीी सुथार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बीवी श्रीनिवास का किया स्वागत

जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि आज अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हवाई मार्ग से बीकानेर पहुंचे। यहां युवा कांग्रेस की ओर से उनका स्वागत किया गया। इसके बाद कुछ देर वे बीकानेर में ही रुके और फिर सूरतगढ़ के लिए रवाना हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here