युवा कांग्रेस : टायर जलाए, की सरकार के खिलाफ नारेबाजी

0
271
युवा कांग्रेस

पेट्रोल, डीजल दामों में वृद्धि का विरोध

बीकानेर। कांग्रेस केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से पेट्रोल, डीजल दामों में वृद्धि के विरोध में भारत बंद आह्वान पर आज युवा कांग्रेस की ओर से गंगाशहर में टायर जलाए गए और केन्द्र व राज्य सरकार के विरोध में नारेबाजी की गई।

युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने बताया कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों की वजह से आज पेट्रोल, डीजल के दाम आसमान छूने लगे हैं। जिसकी वजह से पहले से महंगाई की मार झेल रहे आमजन का जीना ही मुश्किल हो गया है।

पेट्रोल, डीजल के दामों में लगातार हुई वृद्धि की वजह से वाहन चलाना तो मुश्किल हुआ ही है साथ ही बसों, टैक्सियों में सफर करके अपने काम पर जाना भी दुर्भर हो गया है।

पेट्रोल, डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से सब्जी, फल, दालें आदि खाने-पीने का सामान भी महंगा हो गया है। जिसकी वजह से आमजन के मुंह का निवाला भी छिनता नजर आने लगा है। इतना ही सरकार की अकुशलता के कारण ही रुपए की कीमत बहुत गिर गई है।

प्रदर्शन करने वालों में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बिशनाराम सियाग के साथ मगन महाराज (ब्लॉक अध्यक्ष), कौशल दुग्गड़, दिलीप बांठिया, सोहन चौधरी, पार्षद हज़ारी देवड़ा, भीखाराम कड़ेला, करण चौधरी, रविन्द्र गोदारा, जगदीश कड़वासरा, गौरव यादव, महेन्द्र ललवानी, टीकूराम मेघवाल, विनित सामसुखा, अर्जुन कच्छावा, शांतिलाल सेठिया, पांचीलाल गहलोत, अजित शर्मा, लालचन्द गहलोत, जयकिशन गहलोत सहित युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here