कृषि वैज्ञानिक एसपी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई पुष्पांजलि

0
199
Wreath was given on the first death anniversary of agricultural scientist SP Purohit

वृक्षारोपण एवं सुन्दर काण्ड के पाठ का हुआ आयोजन

बीकानेर। प्रथम कृषि विश्वविद्यालय के संस्थापकों में से कृषि वैज्ञानिक एसपी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर आज उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सुबह गांधी पार्क में कृषि वैज्ञानिक के परिजनों द्वारा पौधरोपण किया गया। नाल स्थित गोचर भूमि में गायों के लिए 3 क्विंटल हरा चारा वितरण किया गया। दोपहर में निवास स्थान पर सुंदरकांड के पाठ किए गए।


इस अवसर पर सामावादी नेता नटवरलाल व्यास ने कहा कि उनके द्वारा किए गए कार्यों में से अधूरे कार्यों को शीघ्र ही पूरा करने का संकल्प लिया गया है। यशवेनदर पुरोहित ने बताया कि 22 नवंबर, 2022 को उनकी जयंती पर फाउंडेशन का गठन कर उनके द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों को पूरा करने का कार्य शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर राजकुमारी आचार्य, जयगोपाल बिस्सा, कृषि वैज्ञानिक इंद्रमोहन वर्मा, कृषि वैज्ञानिक रमेश गावडी, नरेंद्र पुरोहित, यशवेनदर पुरोहित, बीजी बिस्सा, दीपक रंगा, विष्णु कुमार, सूरज पुरोहित, इंजी. हिमांशु पुरोहित, एडवोकेट राजकुमारी पुरोहित, सुरभी पुरोहित, इंजी.कृतिका पुरोहित, डॉ. हिमानी पुरोहित, राकेश हर्ष, सोमनाथ, मुदित भोजक, किशन व्यास, राजविलास कालोनी के बाशिन्दों सहित कई जनों ने कृषि वैज्ञानिक पुरोहित को श्रद्धासुमन अर्पित किए।


राजस्थान पुष्टिकर यूथ विंग ओर से भी एसपी पुरोहित की प्रथम पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।
विप्र फाउंडेशन के महामंत्री सुभाष जोशी, डॉ. विजय आचार्य, जितेंद्र आचार्य, दिनेश, मनमोहन पुरोहित सहित अन्य जनों ने कृषि वैज्ञानिक स्व. पुरोहित को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here