महिला कांग्रेस : पेट्रोल-डीजल दामों में वृद्धि का विरोध

0
325
महिला कांग्रेस

कोटगेट पर मौन रहकर और काली पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन

बीकानेर। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर राजनीति करने का कांग्रेस कोई मौका नहीं छोड़ रही है। आज शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से कोटगेट पर मौन जूलुस निकाल कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने हाथों में गैस सिलेण्डर और मुंह पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध व्यक्त किया।

महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सुनीता गौड ने बताया कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में महंगाई कम करने के दावे किए थे लेकिन पेट्रोल व डीजल के साथ घरेलु गैस सिलेण्डर के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सरकार उसे रोकने में पूरी तरह से विफल हो गई है। गरीब लोगों का इस महंगाई में जीना दुर्भर हो रहा है।

प्रदेश की सरकार ने 15 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने के वायदे भी पूरे नही किये हैं। पिछले 10 दिनों से प्रदेश में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हड़ताल पर बैठे हैं। उनकी तरफ सरकार का कोई ध्यान नहीं है। इसका जवाब आने वाले चुनाव में आम जनता भाजपा सरकार को देगी।

प्रदर्शन में सरस्वती लेघा, सुषमा बारूपाल, मनभरी, कमली बानो, पप्पी बानो, अमरजीत कौर, आशा स्वामी, मुमताज शेख, विमला, बशीरन,शरीफन, जशोदा सहित कई महिलाएं शामिल थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here