विधान सभा चुनाव में महिलाओं को उचित प्रतिनिधित्व पर खुशियां मनाई

0
271
महिलाओं
महिलाओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई, राहुल गांधी का जताया आभार

बीकानेर। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा महिलाओं को विधान सभा चुनाव में उचित नेतृत्व दिए जाने की बात कहने पर शहर जिला महिला कांग्रेस ने गोंगागेट पर एकत्रित होकर खुशी जाहिर की है।

शहर जिला महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष सुनीता गौड ने कहा कि 20 सितंबर को सागवाड़ा में कांग्रेस संकल्प रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को अधिकाधिक अवसर दिए जाने का संकल्प जताया है।

 इस निर्णय से राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि यह महिला कांग्रेस के सदस्यों के लिए गौरव की बात कि उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष देश में महिला के प्रति सकारात्मक सोच रखते है।

गौड ने कहा कि शहर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से गोगागेट पर राहुल गांधी का आभार जताया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।

इस अवसर पर महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष अमरजीत कौर, ब्लॉक अध्यक्ष मुमताज शेख, आशा स्वामी सहित काफी तादाद में कांग्रेस महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

गौरतलब है कि काफी समय से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी राजनीति में महिलाओं और युवाओं को आगे लाने की कोशिशें कर रहे हैं। महिलाओं को राजनीति में आगे लाने के लिए दिल्ली में उन्होंने महारैली भी की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here