व्हाट्सएप का राइवल संवाद एप डीआरडीओ के सिक्योरिटी टेस्ट में हुआ पास

0
175
WhatsApp's rival Samvad app passes DRDO's security test

भारत का विकसित किया इंस्टैट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है संवाद एप

कब होगा लॉन्च ? इसकी जानकारी अभी नहीं आई है सामने

व्हाट्सएप राइवल संवाद ऐप एक बार फिर चर्चा में है। चर्चा की वजह है डीआरडीओ की ओर से दी गई लेटेस्ट जानकारी। जिसके मुताबिक इस ऐप ने सिक्योरिटी टेस्ट को पास कर लिया है। ये भारत का विकसित किया गया इंस्टैट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है, जिसका सीधा मुकाबला व्हाट्सएप जैसे ऐप्स से होगा।


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार संवाद एप का सिक्योरिटी टेस्ट डीआरडीओ ने कर लिया है और इसे Trust Assurance Level (TAL) 4 के लिए क्लियर कर दिया है। इस ऐप को सेंटर फॉर डेवलमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स ने डेवलप किया है। जिसका इस्तेमाल iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म पर किया जा सकता है।

शायद आपको इस ऐप की कहानी धुंधली-धुंधली याद हो। कुछ साल पहले इस ऐप को लेकर काफी हो-हल्ला मचा था। वजह थी इसका वॉट्सऐप जैसे फीचर्स ऑफर करना। उस वक्त ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि भारत में विकसित हुआ ये ऐप वॉट्सऐप का अल्टरनेटिव बनेगा। हालांकि, ये कहानी सिर्फ कहानी रही, लेकिन संवाद ऐप की लॉन्चिंग की प्रक्रिया धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। 
डीआरडीओ ने इसका टेस्ट पूरा होने और TAL 4 के क्लियर करने की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर दी है। अभी तक इसके ऐप को आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, इसका वेब वर्जन मौजूद है, जिसे एक्सेस किया जा सकता है। 

क्या इसे यूज कर सकते हैं? 


संवाद के वेब वर्जन को CDoT की वेबसाइट पर जाकर एक्सेस कर सकते हैं। इसके लिए यूजर्स को इसे साइनअप करना होगा। इसे अभी आम लोगों के लिए जारी नहीं किया गया है। जैसे यूजर्स इसके साइन-अप पेज पर पहुंचेंगे। यहां यूजर्स को अपनी तमाम डिटेल्स को एंटर करना होगा।
इसमें यूजर्स को नाम, ईमेल ऐड्रेस, डिपार्टमेंट, ग्रुप, ऑर्गेनाइजेशन, लोकेशन और दूसरी डिटेल्स एंटर करनी होंगी। सरकार इस ऐप को कब तक आम लोगों के लिए जारी करेगी, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। हालांकि इसके कुछ फीचर्स की डिटेल्स जरूर मौजूद हैं। 


CDoT की वेबसाइट के मुताबिक इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को वन ऑन वन और ग्रुप मैसेजिंग का फीचर मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स कॉलिंग भी कर सकेंगे। इस पर वॉट्सऐप की तरह ही स्टेटस लगाने का ऑप्शन मिलेगा। प्लेटफॉर्म पर यूजर्स को फोटोज, वीडियो, डॉक्यूमेंट्स, कॉन्टैक्ट, लोकेशन और दूसरी डिटेल्स शेयर करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इस पर भी वॉट्सऐप की तरह की मैसेज रीड और रिसीव होने पर टिक मार्क दिखेगा। यूजर्स को एक्सटर्नल ऐप्स पर मीडिया शेयरिंग, फिल्टर्ड न्यूज, ब्रॉडकास्ट लिस्ट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। हालांकि ये सब कब तक मिलेगा इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here