विजय माल्या-अरुण जेटली की मुलाकात का मुद्दा गर्माया

0
168
विजय माल्या
कांग्रेस आईटी सेल ने किया मौन प्रदर्शन

बीकानेर। विजय माल्या की वित्तमंत्री अरुण जेटली से मुलाकात के मुद्दे पर गरमाई सियासत के बाद आज बीकानेर कांग्रेस आईटी सेल ने मौन प्रदर्शन कर वित्तमंत्री के इस्तीफे की मांग रखी।

शहर के गांधी पार्क में आज कांग्रेस आईटी सेल के कार्यकर्ताओं ने विजय माल्या और वित्तमंत्री अरुण जेटली के पोस्टर बनाकर और काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया।

आईटी सेल के जिलाध्यक्ष जयदीप जावा ने कहा की विजय माल्या देश के 9 हजार करोड़ रुपए लेकर वित्तमंत्री से मुलाकात के बाद फरार हो गया। इससे स्पष्ट है कि माल्या ने सरकार के संरक्ष्ण में देश को लूटा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को वित्तमंत्री का जल्द से जल्द उनके पद से इस्तीफा लेना चाहिए। उन्होंने कहा की यदि सरकार इस दिशा में कोई कदम नहीं उठती है तो आईटी सेल उग्र प्रदर्शन भी करेगा।

गौरतलब है कि विजय माल्या ने भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलने की बात पर अपना बयान बदल दिया था। जिसमें उन्होंने यह स्वीकार किया था कि वे संसद की लॉबी में ही वित्त मंत्री से कुछ पलों के लिए मिले थे। उस दौरान वित्त मंत्री ने उन्हें बैंक अधिकारियों से मिलने की बात ही कही थी।

विजय माल्या की ओर से अपने बयानों को बदलने के बावजूद भी इस मुद्दे पर सियासत की जा रही है। गुरुवार को दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मीडिया से रूबरू होकर वित्त मंत्री पर  माल्या को भगाने के आरोप भी लगाए थे।

साथ ही उन्होंने विजय माल्या और अरुण जेटली की मुलाकात का एक गवाह जो कि उनकी पार्टी के ही पदाधिकारी हैं, को पेश किया था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here