गर्मजोशी से वसुन्धरा राजे का हुआ स्वागत

0
314

आरएसएस प्रचारक दुर्गादास व्यास के घर पहुंची, शोक संवेदनाएं की प्रकट, सरकिट हाउस में मिली पार्टी कार्यकर्ताओं से

बीकानेर। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आज बीकानेर पहुंची। नाल एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वसुंधरा राजे का बीजेपी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया, फूल माला भेंट कर वसुंधरा राजे जिंदाबाद के नारे लगाए।

advertisment

नाल एयरपोर्ट से वसुंधराराजे संघ के क्षेत्रीय प्रचारक दुर्गादास व्यास के घर पहुंची। वहां वसुंधरा राजे ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया। हाल ही में दुर्गादास व्यास के पिता का निधन हुआ है। वसुंधराराजे ने पूरे परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। वहीं इसके बाद वसुंधरा राजे पूर्व विधायक गोपाल जोशी के घर पहुंची। गोपाल जोशी की तबीयत के बारे में जानकारी ली, कुछ देर तक उनसे बातचीत की।

सर्किट हाउस में वसुंधराराजे के पहुंचने पर भी उनका जोरदार स्वागत किया गया। महिलाओं और बालिकाओं ने उन्हें गुलाब का फूल भेंट किया। वसुन्धरा राजे ने भी उनका अभिनंदन किया। पंजाब से आ रहे गंदे पानी को लेकर श्रीगंगानगर के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री राजे से मुलाकात की, उन्होंने मसले को गंभीरता से सुना।

वसुंधराराजे ने जयपुर में हो रहे घटनाक्रम को लेकर बताया कि जयपुर सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था बिल्कुल खराब हो चुकी है। जिसके कारण इस तरह की घटनाएं हो रही है। कांग्रेस सरकार कानून व्यवस्था को कायम करने में नाकाम रही है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here