सीएम गहलोत संग आईं नजर वसुन्धरा राजे, क्या पक गई ‘नई खिचड़ी’?

0
488
Vasundhara Raje was seen with CM Gehlot, has the 'new Khichdi' been cooked?

सियासी गलियारों में चर्चाओं का दौर परवान पर

बीजेपी की परिवर्तन संकलप यात्रा से गायब रहीं वसुंधरा राजे

बीकानेर। प्रदेश में इन दिनों विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मियां बढ़ गई है। सत्ताधारी कांग्रेस और विपक्षी बीजेपी के बीच चुनावी मुकाबला बेहद रोचक माना जा रहा है। बीजेपी ने राज्य में परिवर्तन संकल्प यात्रा से गायब रहने वालीं वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद राज्य में राजनीतिक हलचल बढ़ गई। लोगों के मन में वसुंधरा राजे को लेकर सवाल उठने लगे हैं क्या प्रदेश की सियासत में कोई नई खिचड़ी पक रही है? क्या वसुंधरा राजे प्रेशर पॉलिटिक्स कर रही हैं?


राजनीतिक सूत्रों के अनुसार सीएम गहलोत और वसुंधरा राजे की मुलाकात कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान के उद्घाटन के मौके पर हुई। इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे सेकुछ देर बातचीत की। सामने आई तस्वीर में बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ और सीएम अशोक गहलोत एक सोफे पर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरे सोफे पर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बैठी हुई हैं। इस मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यह मुलाकात दोनों नेताओं के बीच किसी समझौते की ओर इशारा करती है। वहीं, कुछ लोग इसे केवल एक औपचारिक मुलाकात बता रहे हैं।

क्या पीएम मोदी की जयपुर रैली में शामिल होंगी वसुंधरा राजे


वसुंधरा राजे को बीजेपी का सबसे मजबूत चेहरा माना जाता है। उन्होंने दो बार राजस्थान की मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। हालांकि , पिछले कुछ समय से उनकी पार्टी के साथ कुछ मतभेद रहे हैं। इस वजह से उनका चुनाव प्रचार में सक्रिय रूप से शामिल नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है। सवाल है कि क्या वसुंधरा राजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 सितम्बर को होने वाली जयपुर रैली में शामिल होंगी।
इससे पहले, वसुंधरा को पिछले विधानसभा चुनाव से पहले आयोजित बीजेपी की परिवर्तन यात्रा, सुराज संकल्प यात्रा और अन्य यात्राओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते देखा गया था। इस बार भी जब चार जगहों से परिवर्तन यात्राएं शुरू हुईं तो वह केंद्रीय नेतृत्व के साथ मंच साझा करती नजर आईं। हालांकि इसके बाद वह करीब 18 दिनों तक इन यात्राओं से दूर रहीं।

दिल्ली में डाला डेरा, फिर गहलोत संग नजर आईं वसुंधरा राजे


वसुंधरा राजे ने पिछले 10 दिनों से दिल्ली में डेरा डाल रखा था। इसके बाद उनकी अब सीएम गहलोत के साथ तस्वीर नजर आई है। प्रदेश में दो महीने महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में यह मुलाकात राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस मुलाकात के बाद दोनों दलों के बीच क्या होता है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here