यूआईटी अध्यक्ष ने निकाली वाहन रैली

0
195
यूआईटी अध्यक्ष

मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा में शामिल होने का दिया आमजन को संदेश

बीकानेर। मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा से पहले आज यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने एक वाहन रैली का आयोजन किया। इस रैली को पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

शहर के लोगों को राजस्थान गौरव यात्रा में शामिल होने का संदेश देने के लिए आज यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका के नेतृत्व में वाहन रैली आयोजित की गई। इस वाहन रैली की शुरुआत डॉ. करणी सिंह राजकीय स्टेडियम से हुई।

जो शहर के विभियूआईटी अध्यक्षन्न क्षेत्रों में से होती हुई वापिस डॉ. करणी सिंह राजकीय स्टेडियम पहुंची। इस रैली में काफी तादाद में युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे के स्वागत को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह की लहर है और राजस्थान गौरव यात्रा से पूरे प्रदेश के साथ पड़ौसी राज्यों में भी भाजपा का संदेश जाएगा।

उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में राजे और अशोक गहलोत की यात्रा को लेकर कहा कि जनता को तोलना है की राज्य सरकार ने जिस प्रकार प्रदेश का विकास किया है। भाजपा आने वाले पांच वर्षों में भी प्रदेश का विकास करेगी।

यूआईटी अध्यक्ष महावीर रांका ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रति समाज के सभी वर्गों में उत्साह बरकरार है।

उन्होंने लोगों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में राजस्थान गौरव यात्रा में शामिल होकर मुख्यमंत्री तथा प्रदेश को मजबूत बनाएं। क्योंकि आने वाले पांच वर्ष प्रदेश की जनता के लिए विकास की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। इसलिए ही आमजन ने प्रदेश की सत्ता में दोबारा भाजपा को काबिज करने का मानस बना लिया है जो मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे यूआईटी अध्यक्षकी गौरव यात्रा में प्रदेश की जनता को नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा संभाग में गुरुवार सुबह दस बजे मुकाम धाम से शुरू होगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here