स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक को दी श्रद्धांजलि

0
248
स्वतंत्रता सेनानी

बीकानेर। स्वतंत्रता सेनानी मूलचंद पारीक की 11 पुण्यतिथि पर जस्सूसर गेट के अन्दर स्थित मूलचंद पारीक सर्किल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा, शहर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गौड़, महापौर नारायण चौपड़ा, पूर्व अध्यक्ष जनार्दन कल्ला, भाजपा शहर अध्यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, पार्षद भवानी पारीक, कार्यक्रम संयोजक नित्यानन्द पारीक ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी हीरालाल शर्मा ने कहा कि मूलचंद पारीक में देशभक्ति का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। छोटी उम्र में ही देश की आजादी के लिए स्वतंत्रता संग्राम में कूद पड़े थे। उन्होंने बीकानेर के विकास में सदैव अग्रणीय भूमिका निभाई। महापौर ने भी स्वतंतासेनानी मूलचन्द पारीक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर सांगीलाल वर्मा, हेदरमिर्जा बेग, गुलाम मुस्तफा, राहुल जादुसगत, आरती आचार्य सहित कई जनों ने स्वतंत्रतासेनाानी मूलचन्द पारीक को पुष्पांजलि अर्पित की।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here