संभागीय आयुक्त का तबादला, शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी, देखें वीडियो…

0
473
Transfer of Divisional Commissioner, sloganeering against Education Minister, watch video...

आक्रोशित लोगों ने लगाया धरना, जताया विरोध

तबादला रद्द करने की मांग को लेकर राज्यपाल और सरकार को भेजा ज्ञापन

बीकानेर। संभागीय आयुक्त का तबादला होने पर शहर की जनता में कांग्रेस सरकार और उसके एक मंत्री के खिलाफ आक्रोश व्याप्त हो गया है। इसी आक्रोश के चलते आज सर्व समाज के लोगों ने कलेक्टर कार्यालय के सामने धरना लगाया और कांग्रेस सरकार व उसके मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही धरनार्थियों ने संभागीय आयुक्त का तबादला रद्द करने की मांग का ज्ञापन राज्यपाल और मुख्यमंत्री को भेजा।


धरने पर बैठे लोगों ने बताया कि नीरज के पवन ने संभागीय आयुक्त पद पर रहते हुए अपना राजधर्म निभाया है। निष्पक्ष तरीके से अपना कार्य करते हुए बीकानेर में जनहित के ऐतिहासिक कार्य करवाए हैं, चहुंमुखी विकास कार्य करवाए हैं। काफी लम्बे अरसे बाद संभाग में ऐसा कोई प्रशासनिक अधिकारी आया है जिसने जनता की भावनाओं को समझा है और उसी के अनुरूप कार्य करवाए हैं।


ऐसे जनहित के कार्य करवाने की सकारात्मक सोच रखने वाले प्रशासनिक अधिकारी का तबादला एक राजनीतिक सोच के साथ किया जाना, जनभावना के विपरित है। कांग्रेस सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अगर हकीकत में बीकानेर सहित संभाग के लोगों का हित सोचते हैं तो उन्हें संभागीय आयुक्त नीरज के पवन का तबादला तुरंत प्रभाव से निरस्त करना चाहिए तथा उन्हें वापस बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त पद पर पदस्थापित करना चाहिए। धरने का नेतृत्व कर्णपालसिंह दैया, रामदयाल राजपुरोहित, धनपत मारू, जगदीश कुमावत, पुखराज नायक, अशोक सहित कई शहरवासियों ने किया।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here