अमेठी और रायबरेली में गहलोत सहित तीन दर्जन नेताओं ने किया चुनाव प्रचार

0
228
Three dozen leaders including Gehlot campaigned in Amethi and Rae Bareli

अमेठी लोकसभा क्षेत्र से किशोरीलाल शर्मा हैं पार्टी के उम्मीदवार

बीकानेर। अमेठी लोकसभा सीट का चुनाव कांग्रेस के लिए कई मायनों अहम है। यह सीट गांधी परिवार की परंपरागत सीट रही है और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी और राहुल गांधी भी अमेठी लोकसभा से लगातार सांसद चुने गए। पिछले लोकसभा चुनाव यानी वर्ष 2019 के आम चुनाव में कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमेठी से चुनाव हार गए थे।


इस बार राहुल गांधी रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं जबकि अमेठी से किशोरी लाल शर्मा चुनाव मैदान में हैं। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार अमेठी लोकसभा का सीनियर ऑब्जर्वर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को बनाया गया है। राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले अशोक गहलोत ने प्रदेश के कांग्रेसी नेताओं की पूरी फौज अमेठी में उतार दी। पांचवें चरण के तहत 20 मई को अमेठी में मतदान होना है। आज शनिवार को प्रचार का अंतिम दिन है।

गहलोत के साथ कांग्रेस के 33 नेता कर रहे प्रचार


कांग्रेस हाइकमान ने अशोक गहलोत को अमेठी लोकसभा का सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया। यानी प्रचार प्रसार की जिम्मेदारी गहलोत को सौंपी गई थी। गहलोत ने प्रदेश के 33 कांग्रेसी नेताओं को अमेठी में उतार दिया। सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा, आरटीडीसी के पूर्व चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ सहित कई नेता लगातार कांग्रेस प्रत्याशी किशोरीलाल शर्मा के समर्थन में जन सभाओं को संबोधित कर रहे हैं। धर्मेंद्र राठौड़ को अशोक गहलोत ने कॉ-ऑर्डिनेशन का जिम्मा देते हुए चुनाव समन्वयक बनाया है।


सीनियर ऑब्जर्वर के रूप में अशोक गहलोत पिछले 10 दिन से अमेठी में व्यस्त हैं। दो दिन पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा भी अपनी टीम के साथ अमेठी पहुंच गए। इन दोनों सीनियर नेताओं के साथ 31 अन्य कांग्रेसी नेता भी अमेठी के चुनाव प्रचार में जुटे हैं। इनमें 3 मौजूदा विधायक और 9 पूर्व विधायक शामिल हैं। मौजूदा विधायकों में अशोक गहलोत, गोविंदसिंह डोटासरा और रफीक खान शामिल हैं जबकि पूर्व विधायकों में सुरेंद्रसिंह जाड़ावत, दानिश अबरार, चेतन डूडी, बाबूलाल नागर, भजनलाल जाटव, संदीप चौधरी, राजेंद्र यादव, लाखन मीणा, संदीप यादव, जोगेंद्र अवाना शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here