बीकानेर की इस ट्रस्ट ने जरूरतमंदों के साथ कुम्हारों को भी पहुंचाया लाभ, देखें वीडियो…

0
380
बीकानेर

रामलाल सूरजदेवी रांका चेरिटेबल ट्रस्ट ने जरूरतमंदों को बांटी मटकियां

बीकानेर। लॉकडाउन के दौरान बीकानेर शहर के भामाशाह जरूरतमंदों की मदद के लिए दिन-रात एक किए हुए हैं। भोजन हो चाहे राशन, शहर की कई संस्थाएं लगातार इस सेवाकार्य में जुटी हुई हैं लेकिन बीकानेर में एक ऐसा ट्रस्ट है जो जरूरतमंदों की हर जरूरत को ध्यान में रखकर पिछले कई महीनों से मानव सेवा के लिए काम कर रहा है।

रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट ना केवल भोजन, राशन, मास्क व सेनेटाइजर बल्कि शहर में बढ़ी गर्मी से जरूरतमदों को राहत दिलाने का काम भी कर रहा है। ट्रस्ट की ओर से आज जरूरतमंदों को ठंडे पेयजल के लिए मटकियां वितरित करने का कार्य शुरू किया गया। ट्रस्ट की ओर से 11 सौ मटकियों से भरी गाडिय़ों को आज रवाना किया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता डॉ. विश्वनाथ मेघवाल ने ट्रस्ट की सभी सेवाओं के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सच्ची सेवा करने में ट्रस्ट कोई भी कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। इस आपदाकाल में ट्रस्ट की ओर से की गई मानव सेवा सभी के लिए अनुकरणीय है।

ट्रस्ट के महावीर रांका ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान बढ़ी गर्मी में लोगों को शीतल जल मिल सके, इसके लिए आज मटकियों का वितरण किया गया है। ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंदों के लिए भोजन, राशन, सेनेटाइजर, मास्क वितरण के साथ बेजुबान प्राणियों के लिए चारा, दाना-पानी की व्यवस्था भी लगातार की जा रही है।

गौरतलब है कि ट्रस्ट की ओर से आज मटकियों के वितरण कार्य से दो तरफा लोगों को फायदा पहुंचा है। एक तरफ तो जरूरतमंदों को शीतल जल के लिए मटकी मिली और दूसरी तरफ मटकियां बनाने वाले कुम्हारों को भी आर्थिक फायदा मिला है। इस लॉकडाउन में आए गर्मी भरे दिनों में कुम्हारों की बिक्री काफी कम थी, ऐसे में ट्रस्ट की ओर से कुम्हारों से मटकियां खरीदा जाना एक सामाजिक कार्य तो है ही साथ ही उनके लिए आर्थिक फायदा पहुंचाने का प्रयास भी है।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here