ये रथ अब नहीं रुकेगा : राजे

0
237
राजे

संभाग में गौरव यात्रा शुरू, मुकाम, 860 आरडी के बाद सीएम पहुंची पूगल

बीकानेर। ‘विपक्ष चाहे जितना भी जोर लगा ले, ये रथ अब नहीं रुकेगा’, ये कथन आज मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुकाम में कहे।

इस यात्रा के दौरान भाजपा को जनता का अपार स्नेह मिल रहा है। जिसे देखकर विपक्ष की जमीन हिल गई है।

इससे पहले मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने मुकाम में गुरु जम्भेश्वर महाराज के समाधि स्थल पर मत्था टेका और पूजा की। मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे हेलीकॉप्टर के जरिए नाल हवाई अड्डे से नोखा विधानसभा क्षेत्र के मुकाम धाम पहुंची।

यहां हेलीपेड पर गार्ड ऑफ ऑनर से मुख्यमंत्री वसुन्घरा राजे का स्वागत किया गया। हेलीपेड पर मुख्यमंत्री की अगुवानी संभागीय आयुक्त हनुमान सहाय मीणा ने की।

इस अवसर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, खादी बोर्ड के अध्यक्ष जसवन्तसिंह, बिहारीलाल बिश्नोई, केके बिश्नोई, रेंज के पुलिस महानिरीक्षक दिनेश एमएन सहित कई प्रशासनिक अधिकारी और नेता मौजूद रहे। यहां से मुख्यमंत्री अपने काफिले के साथ गुरु जम्भेश्वर महाराज समाधि स्थल पर पहुंची।

वहां पूजा करने के बाद सीएम वसुन्धरा राजे बिश्नोई समाज के लोगों से मिलीं। यहां मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वे 36 कौमों को साथ लेकर चली हैं, आगे भी ये सिलसिला जारी रहेगा।

इसके बाद सीएम हेलीकॉप्टर से कोलायत विधानसभा क्षेत्र स्थित 860 आरडी पहुंची। यहां भाजपा के दिग्गज नेता देवीसिंह भाटी, सिंचाई मंत्री डॉ. रामप्रताप, हुकमाराम बिश्नोई सहित बहुत से नेताओं ने उनकी अगुवानी की।राजे

सीएम वसुन्धरा राजे ने यहां जनसभा को सम्बोधित करते हुए अपनी सरकार की उपलब्धियां बताईं। साथ ही कोलायत में जल्दी महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा भी की। उन्होंने आने वाले पांच वर्षों में सरकार आने पर किए जाने वाले विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी।

इसके बाद मुख्यमंत्री खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र के पूगल में पहुंची और वहां भी जनसभा को सम्बोधित करते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में वोट देने का आह्वान किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे की राजस्थान गौरव यात्रा का तीसरा चरण बीकानेर संभाग में आज से शुरू हुआ है। गौरव यात्रा की शुरुआत सीएम ने नोखा विधानसभा क्षेत्र के मुकाम धाम से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here