बीकानेर के इस लाल ने दुनिया में शहर का नाम किया रोशन, देखें वीडियो….

0
635
बीकानेर

स्विट्जरलैंड में आयोजित वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स में जीता स्वर्ण पदक, देश के साथ बीकानेर शहर को किया गौरान्वित

बीकानेर। शहर के लाल विकास भाटीवाल ने वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर भारत के साथ बीकानेर का नाम भी रोशन किया है। स्विट्जरलैंड में आयोजित वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीत कर विकास भाटीवाल के आज बीकानेर पहुंचेने पर रेलवे स्टेशन पर कोच व शहरवासियों ने स्वागत किया और विजय जुलुस निकाला। newsfastweb.com

advertisment

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार विकास भाटीवाल ने स्विट्जरलैंड में आयोजित वल्र्ड पैरा एथलेटिक्स डिस्क थ्रो जूनियर वर्ग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता और शॉटपुट में कांस्य पदक जीतकर देश के साथ अपने शहर बीकानेर का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विकास भाटीवाल ने कहा कि उनका आगामी टारगेट थाईलैंड में होने वाले गेम हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय परिवार जनों और अपने कोच को दिया। भाटीवाल की इस उपलब्धि पर शहर के बहुत से खेलप्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here