ये महिला स्वयं बना रही मास्क, कर रही नि:शुल्क वितरण, देखें वीडियो…

0
341
महिला

19 मार्च से लगातार कर रहीं है देश सेवा

बीकानेर। लॉकडाउन और कफ्र्यू के चलते शहर में विभिन्न संगठन जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं, वहीं एक महिला ऐसी भी हैं जो स्वयं मास्क बना रही हैं और उन मास्क का नि:शुल्क वितरण कर रहीं है। इस महिला ने आज कृषि उपज मंडी और रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक शोरूम में जाकर वहां कर्मचारियों को मास्क वितरित किए।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार गिन्नाणी क्षेत्र में रहने वाली इस महिला का नाम आशा पारीक हैं। वे 19 मार्च से अपने घर में ही कपड़ा लाकर मास्क बना रही हैं। आज वे अपने बनाए मास्क लेकर कृषि उपज मंडी पहुंची और वहां किसानों, पल्लेदारों आदि को नि:शुल्क मास्क वितरित किए। साथ ही वहां मौजूद सभी लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग रखने की नसीहत भी दी।

इसके बाद आशा पारीक रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक शोरूम पहुंची और वहां कर्मचारियों को उन्होंने नि:शुल्क मास्क वितरित किए। इस दौरान शोरूम के कर्मचारियों ने तालियां बजाकर उनका सम्मान भी किया।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here