5 जुलाई को लगेगा इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण, जानिए भारत पर असर

0
396
Third lunar eclipse of this year will be seen on July 5, know impact on India

न तो भारत में दिखाई देगा और न ही माने जाएंगे सूतक के नियम

बीकानेर। 5 जुलाई को यानि रविवार को लगने वाला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। ये चंद्र ग्रहण ना तो भारत में दिखाई देगा और ना हीं इस दौरान सूतक के नियम माने जाएंगे। ये चंद्र ग्रहण सुबह 8 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 11 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। 5 जुलाई को ही गुरु पूर्णिमा भी है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक महीने के अंदर ही लगने वाला ये तीसरा ग्रहण है। यह ग्रहण वास्तविक चंद्र ग्रहण ना होकर एक उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। उपछाया चंद्रग्रहण को धार्मिक लिहाज से बहुत ज्यादा मान्यता नहीं दी जाती है। ये चंद्र ग्रहण अमेरिका, दक्षिण-पश्चिम यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्से में दिखाई देगा। यह ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा। ग्रहण काल में चंद्रमा कहीं से कटा हुआ होने की बजाय अपने पूरे आकार में नजर आएगा। ग्रहण काल के दौरान चंद्रमा धनु राशि में होंगे। शास्त्रों में उपछाया चंद्र ग्रहण को ग्रहण नहीं माना जाता है। इसलिए इस दिन कोई भी कार्य करने पर प्रतिबंध नहीं होगा। हालांकि ज्योतिषविद थोड़ी बहुत सावधानी बरतने की सलाह जरूर देते हैं। यह ग्रहण धनु राशि में पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र के दौरान, शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा। खास बात ये है कि इसी दिन गुरू पूर्णिमा भी है। इस उपछाया चंद्रग्रहण को धनुर्धारी चंद्रग्रहण भी कहा जा रहा है।

ये होता है उपछाया ग्रहण

5 जुलाई को लगने वाला ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण है। चंद्रग्रहण के शुरू होने से पहले चंद्रमा धरती की उपछाया में प्रवेश करता है। जब चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक छाया में प्रवेश किए बिना ही बाहर निकल आता है तो उसे उपछाया ग्रहण कहते हैं। चंद्रमा जब धरती की वास्तविक छाया में प्रवेश करता है, तभी उसे पूर्ण रूप से चंद्रग्रहण माना जाता है। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्र ग्रहण नहीं माना जाता है। ज्योतिष में भी उपछाया को ग्रहण का दर्जा नहीं दिया गया है।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार उपछाया चंद्रग्रहण को ग्रहण की श्रेणी में नहीं रखा जाता है। इसलिए बाकी ग्रहण की तरह इस उपछाया चंद्रग्रहण में सूतक काल नहीं लगेगा। सूतक काल मान्य ना होने की वजह से मंदिरों के कपाट बंद नहीं किए जाएंगे और ना ही पूजा-पाठ वर्जित होगीण् इसलिए इस दिन आप सामान्य दिन की तरह ही सभी काम कर सकते हैं।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here