ये लोग घर में इकठ्ठा कर रहे थे मदद में मिला भोजन, मौके पर पहुंचे निगम आयुक्त, देखें वीडियो..

0
421
आयुक्त

शहर के कई इलाकों में पहुंचे नगर निगम के अधिकारी, कार्रवाई की

बीकानेर। लॉक डाउन में सामाजिक संस्थाएं जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट्स पहुंचाने के काम में लगी हैं, वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मदद में मिले भोजन को इकठ्ठा करने में लगे हैं। ऐसे कई लोगों के खिलाफ आज नगर निगम आयुक्त ने कार्रवाई की।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार निगम आयुक्त डॉ. कुशाल यादव, स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास और निगम के कई कर्मचारी आज शहर के कई क्षेत्रों में पहुंचे थे। वहां जरूरतमंदों के घरों में मदद में मिले भोजन को इकठ्ठा करने की सूचना मिली, उन्होंने जब कुछ घरों में देखा तो वहां भोजन एकत्र किया जा रहा था।

उन्होंने भोजन एकत्र करने वालों को समझाया और भोजन एकत्र न करने की हिदायत दी। जानकारी मिली है कि मदद में मिले भोजन को एकत्र किए जाने के मामले कई क्षेत्रों में सामने आए हैं। ऐसे में भोजन पैकेट्स वितरण के कार्य में लगे सरकारी कर्मचारियों की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े होने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here