कांग्रेस में नियुक्तियोंं का दौर जारी

0
227
The round of appointments in Congress continues

महिला कांग्रेस देहात कमेटी का किया गया विस्तार

प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज की अनुसंशा पर देहात जिला अध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने किए मनोनयन

बीकानेर। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस अपने संंगठनों को और मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में आज देहात महिला कांग्रेस कमेटी का विस्तार किया गया। महिला कांंग्रेस प्रदेशाध्यक्ष रेहाना रियाज की अनुसंशा पर महिला कांग्रेस देहात की जिलाध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने अपनी कार्यकारिणी में कई महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किए।


महिला कांग्रेस देहात की जिलाध्यक्ष राजकुमारी व्यास ने बताया कि उपाध्यक्ष पद पर नीरू चौधरी, महासचिव पद पर वन्दना जोशी और सरिता मूंधड़ा, महामंत्री पद पर सावित्री तथा सचिव पद पर आशा चूरा को मनोनीत किया गया है। ये सभी मनोनयन इन कार्यकर्ताओं के पार्टी के प्रति समर्पण व मेहनत को देखते हुए किए गए हैं। ये सभी नवमनोनीत पदाधिकारी अपनी मेहनत और लगन से पार्टी को और भी मजबूत करेंगे। इस अवसर पर महिला कांग्रेस देहात कमेटी की जिलाउपाध्यक्ष शबनम पठान भी मौजूद रहीं।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here