गरीब के घर में बांटी खुशियां, डीजीपी ने किया सम्मान

0
435
हैड कांस्टेबल

हैड कांस्टेबल सुनीता यादव और कांस्टेबल रामधन हुए सम्मानित

बीकानेर। महिला थाने में लांगरी का काम करने वाली महिला की नवासी का मायरा भरने के लिए थाना स्टाफ को प्रेरित करने वाली महिला थाने की हैड कांस्टेबल सुनीता यादव तथा कांस्टेबल रामधन को आज प्रदेश के पुलिस महानिदेशक भूपेंद्र यादव ने सम्मानित किया।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार आज प्रदेश के डीजीपी भूपेन्द्र यादव ने सामाजिक सरोकार निभाने वाले और बेहतर सेवा करने वाले पुलिसकर्मियों के सम्मान में जयपुर में भोज का आयोजन किया था। जयपुर स्थित पुलिस अकादमी के मनु भवन में आयोजित हुए इस भोज में शामिल होने के लिए डीजीपी की ओर से बीकानेर महिला पुलिस थाने की हैड कांस्टेबल सुनीता यादव और कांस्टेबल रामधन के पास भी निमंत्रण आया था। जिस पर आज हैड कांस्टेबल सुनीता यादव और कांस्टेबल रामधन भोज आयोजन में शामिल हुए।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक भूपेन्द्र यादव ने हैड कांस्टेबल सुनीता यादव और कांस्टेबल रामधन को सामाजिक सरोकार निभाने पर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने हमेशा बेहतर सेवा देने का आशीर्वाद भी दिया।
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले महिला पुलिस थाने के प्रभारी मनोज माचरा सहित अन्य स्टाफ ने थाने में संविदा पर कार्यरत लांगरी की नवासी का मायरा (भात) भरा था। महिला पुलिस थाने के इस सामाजिक सरोकार से प्रदेश की पुलिस और आमजन में अच्छा संदेश गया था।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here