अपहरण नहीं हुआ, प्रेमी संग भागी थी दुल्हन, दोनों को पकड़ा

0
369
दुल्हन

दुल्हन का लिखा पत्र मिलने के बाद साफ हो गया था कि नहीं हुआ अपहरण।

बीकानेर/जयपुर। उदयपुर में मंगलवार, 7 मई को शादी के कुछ देर बाद ही अपने प्रेमी के साथ फरार होने वाली दुल्हन विनीता को पुलिस ने उसके प्रेमी प्रियंक के साथ जयपुर में आज पकड़ लिया है।

विनीता और प्रियंक को जयपुर से उदयपुर ले जाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम को दुल्हन विनीता का एक पत्र भी मिला था जिसके बाद साफ हो गया था कि यह अपहरण नहीं था बल्कि वह अपनी इच्छा से गई थी। हालांकि मंगलवार को सुबह से देर रात तक दुल्हन के परिजन व समाजजन हिरणमगरी थाने में थे।

पुलिस ने दुल्हन को जयपुर शहर के सिंधी कैम्प बस स्टैंड से दस्तयाब कर सभी 5 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की जांच के दौरान इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। माना जा रहा है कि इस साजिश में दुल्हनखुद भी शामिल है, पुलिस ने दुल्हन, उसके प्रेमी और उसके साथियों को पकड़ा है। जयपुर पश्चिम पुलिस ने सिंधी कैम्प थाना इलाके में दुल्हनको एक युवक के साथ देर रात करीब तीन बजे वनस्थली मार्ग से पकड़ कर उदयपुर पुलिस को सौंप दिया। यहां से दोनों किसी दूसरे शहर में भागने की फिराक में थे।

गौरतलब है कि मंगलवार अलसुबह एक दुल्हनका फिल्मी स्टाइल में अपहरण हो गया था। आरोपित 7-8 युवक बताए गए और सभी हथियारबंद थे। विदाई के समय उन्होंने दूल्हे के साथ मारपीट की थी जिससे वह बुरी तरह चोटिल हो गया। दुल्हनके साथ उसकी सहेली थी जिसे भी आरोपित साथ ले गए। घटना के तुरंत बाद पुलिस जांच में जुट गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here