सुरक्षाकर्मियों और चिकित्सकों को बांधे रक्षा सूत्र, देखें वीडियो…

0
436
The defense threads tied to security personnel and doctors

दीर्घायु की कामनाएं, भाइयों ने रक्षा करने का लिया संकल्प

बीकानेर। रक्षाबंधन पर्व पर आज विभिन्न संगठनों की ओर से कोरोना वॉरियर्स को रक्षा सूत्र बांध कर उनके दीर्घायु की कामनाएं की गई। श्रीनारी उत्थान सेवा समिति की ओर से कोविड-19 ड्यूटी में लगे सुरक्षाकर्मियों और चिकित्सकों को रक्षा सूत्र बांधे गए।

रक्षा बंधन पर्व पर समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़, सिद्धि अग्रवाल, चाहत गौड़ व प्रियंका गहलोत ने अणचाबाई अस्पताल में चिकित्सकों, रानीबाजार, सार्दुलसिंह सर्किल सहित कई स्थानों पर मौजूद पुलिस व होमगार्ड जवानों के रक्षा सूत्र बांधे और उनके दीर्घायु व स्वस्थ रहने की कामनाएं की। साथ ही इस कोरोनाकाल में देश की सेवा करने के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया गया।

समिति की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान चिकित्सक, पुलिस व होमगार्ड्स द्वारा देश सेवा का जो जज्बा पेश किया गया है वह अविस्मरणीय है, प्रेरणास्त्रोत है। ये दिन-रात अपनी जान की बाजी लगाकर शहर के नागरिकों को कोरोना महामारी से सुरक्षा कर रहे हैं। ऐसे में इनका हौसला बढ़ाना और इनके लिए मंगल कामनाएं करना हम सभी का दायित्व है।

वहीं एमडीवी कॉलोनी में रहने वाली एक बालिका अम्बिका ने शहीदों की प्रतिमाओं पर रक्षा सूत्र बांध कर उनकी शहादत को सैल्यूट किया।

केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने बंधवाई राखी
रक्षा बंधन का पर्व केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने भी परम्परा के अनुसार अपने घर पर ही मनाया। उनकी दोनों बहिनें और बेटी ने उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर उनके दीर्घायु होने और सदा स्वस्थ रहने की कामनाएं की।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here