निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी ने अचानक पहुंच कर यहां किया निरीक्षण, देखें वीडियो…

0
643
निगम आयुक्त

दो भोजनशालाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण, बांटे मास्क और सेनेटाइजर

बीकानेर। नगर निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास ने आज सामाजिक संगठनों की ओर से संचालित दो भोजनशालाओं का आकस्मिक निरीक्षण किया और वहां सेवादारों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए।

आज सुबह सबसे पहले नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव और स्वास्थ्य अधिकारी अर्चना व्यास पीबीएम हैल्प कमेटी की ओर से संचालित जनता रसोई केन्द्र पहुंचे। वहां उन्होंने भोजन व्यवस्था का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं चाकचौबंद देखकर वे संतुष्ट हुए। कमेटी के संयोजक बजरंग छींपा एडवोकेट और अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस दौरान निगम आयुक्त और स्वास्थ्य अधिकारी ने सेवादारों को मास्क और सेनेटाइजर वितरित किए।

इस अवसर पर कमेटी के घनश्याम पंवार, हेमन्त कुमार पडि़हार, ओमसिंह, पन्नेसिंह राजपुरोहित, विकास सोलंकी, हिम्मतसिंह राठौड़, कौशल पडि़हार, कालूराम चौधरी, टिल्लू सोलंकी सहित कई सेवादार मौजूद थे। कमेटी की ओर से निगम के दोनों अधिकारियों को विश्वास दिलाया गया कि पीबीएम हैल्प कमेटी जनता की मदद के लिए सरकार और प्रशासन के साथ है।

निगम आयुक्त

कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की भोजनशाला का भी किया निरीक्षण
नगर निगम आयुक्त डॉ. खुशाल यादव प स्वास्थ्य अधिकारी अधिकारी अर्चना व्यास कम्यूनिटी वेलफेयर सोसायटी की ओर से संचालित भोजनशाला भी पहुंचे। वहां उन्होंने भोजनशाला का निरीक्षण किया और सेवादारों को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किए।
सोसायटी के अध्यक्ष कन्हैयालाल भाटी व उमा सुथार ने निगम के दोनों अधिकारियों को भोजनशाला व सोसायटी की ओर से किए जा रहे सेवाकार्यों की जानकारी दी।

Kamal kant sharma and Bhawani joshi newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here