सेनाध्यक्ष ने आर्मर्ड रेजीमेंटो को राष्ट्रपति निशान प्रदान किए

0
195
The Chief of Army Staff presented the President's insignia to the Armored Regiment.

सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन में आयोजित हुआ राष्ट्रपति निशान प्रदान कार्यक्रम

आर्मर्ड रेजिमेेंटों की ओर से टैंकों के साथ हुई परेड

बीकानेर। आर्मर्ड कोर की ओर से सूरतगढ़ मिलिट्री स्टेशन में आज राष्ट्रपति निशान प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भारतीय सेना की चार आर्मर्ड रेजिमेंटों को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान प्रदान किए।


रक्षा प्रवक्ता राजस्थान कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि आज हुए कार्यक्रम में थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने भारतीय सेना की चार आर्मर्ड रेजीमेंटो, 49 आर्मर्ड रेजिमेंट, 51 आर्मर्ड रेजिमेंट, 53 आर्मर्ड रेजिमेंट और 54 आर्मर्ड रेजिमेंट को प्रतिष्ठित राष्ट्रपति निशान प्रदान किए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्ति और भूतपूर्व सैनिक मौजूद रहे। इस अवसर पर चारों आर्मर्ड रेजीमेंटों की ओर से टैंकों के साथ एक भव्य परेड भी की गई। उन्होंने बताया कि आर्मर्ड कोर भारतीय सेना की प्रमुख लड़ाकू फोर्स में से एक हैं। आजादी के बाद से युद्धों के दौरान आर्मर्ड रेजीमेंटों ने जो शौर्य, साहस और धैर्य दिखाया हैं, वह असाधारण है।

थल सेनाध्यक्ष ने ‘निशान प्रदान’ परेड की समीक्षा की और युद्ध और शांतिकाल में आर्मर्ड कोर द्वारा प्रदर्शित वीरता, बलिदान और परंपराओं की समृद्ध विरासत की सराहना की। सेना प्रमुख ने अपने संबोधन में निशान प्राप्त करने वाली आर्मर्ड रेजीमेंटों की सराहना की तथा सभी रैंकों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने यह भी बताया कि आधुनिक और पेशेवर भारतीय मैकेनाइज्ड फोर्स भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए हमेशा तैयार हैं और सभी खतरों से देश की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

#KAMAL KANT SHARMA / BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here