आक्रोशित लोगों ने यहां रोका रास्ता, जलाए टायर, की नारेबाजी

0
215
आक्रोशित

प्रशासन के उदासीन रवैये से नाराज हैं सुदर्शना नगर के लोग, क्षेत्र में हो रहे कब्जे से परेशान हैं बाशिन्दें।

बीकानेर। सुदर्शना नगर क्षेत्र में बने पुलिया के पास हो रहे अवैध अतिक्रमण को लेकर क्षेत्र के आक्रोशित हुए लोगों ने रास्ता रोक दिया। प्रदर्शनकारियों ने कार्रवाई नहीं करने पर नगर विकास न्यास प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन को देखते हुए जेएनवीसी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से समझाइश की।

प्रशासन के उदासीन रवैये से आक्रोशित हुए क्षेत्रवासियों ने मौके पर टायर जलाए और सिस्टम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रास्ता रोक दिया। प्रदर्शन में महिलाएं भी शामिल रहीं।

पार्षद भगवती प्रसाद शर्मा ने न्यूजफास्टवेब को बताया कि क्षेत्र में आठ महीने पहले आई बारिश में पुलिया ढह गई थी लेकिन आज तक इसका निर्माण नहीं कराया गया है। इस बारे में क्षेत्रवासियों ने भी कई बार प्रशासन से गुहार लगाई लेकिन आज तक कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई।

वहीं पानी भराव क्षेत्र में भू माफिया अवैध कब्जे कर रहे हंै। कब्जे करने की शिकायत भी प्रशासन के पास पहुंचा दी गई है लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। जबकि पानी भराव के क्षेत्र में कोर्ट का स्टे आया हुआ है। उन्होंने न्यूजफास्टवेब से कहा कि जब तक पुलिया की मरमत नहीं की जाती है और अतिक्रमण नहीं हटाए जाते हैं तब तक क्षेत्रवासी अपना आन्दोलन जारी रखेंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here