जोड़बीड़ क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर को तोड़ा, भक्तों की भावनाएं आहत, देखें वीडियो…

0
658
The ancient Shiva temple located in Junkbir area was broken, the sentiments of devotees hurt

राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र प्रशासन पर मंदिर तुड़वाने के आरोप

जेएनवीसी थाने में दिया गया परिवाद

बीकानेर। जोड़बीड़ क्षेत्र स्थित प्राचीन शिव मंदिर को तोडऩे की जानकारी मिली है। जागरूक भक्त की ओर से जेएनवीसी थाने में इस बारे में परिवाद दिया गया है। परिवाद में राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र प्रशासन पर इस प्राचीन शिव मंदिर को तुड़वाने के आरोप लगाए गए हैं।

न्यूजफास्ट वेब को मिली परिवाद की छाया प्रति के अनुसार जागरूक भक्त सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित की ओर से यह परिवाद जेएनवीसी थाने में दिया गया है। परिवाद के जरिए उन्होंने जेएनवीसी थानाधिकारी को अवगत कराया है कि जोड़बीड़ क्षेत्र में यह शिव मंदिर वर्षों पुराना है। सामान्य तौर पर इस प्राचीन शिव मंदिर में भक्तगण महादेव की पूजा नियमित रूप से करते हैं।

इस मंदिर में प्राचीन शिवलिंग स्थापित है। उनके सामने नंदी भी विराजमान हैं। जिस पर चांदी का छत्र भी लगा था। साथ ही यहां दानपात्र, पीतल का घंटा, कलश व पूजा आदि के बर्तन व अन्य सामान रखा था। उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने शिव मंदिर में रखे कीमती सामान को खुर्द-बुर्द कर दिया। शिवलिंग को पास ही में एक चौकी पर और नंदी को पीपल के पास रख दिया।

इस प्रकार से राष्ट्रीय उष्ट्र अनुसंधान केन्द्र के अधिकारियों व कर्मचारियों ने इस प्राचीन शिव मंदिर को तुड़वा कर भक्तों की भावनाओं को आहत किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस ने जांच करनी शुरू कर दी है।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here