दस वर्ष के बालक दक्षसिंह ने जीती इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता

0
267
Ten year old boy Daksh Singh won the inter school chess competition.

बीकानेर शतरंज अकादमी की ओर से किया गया प्रतियोगिता का आयोजन

बीकानेर। रयान इंटरनेशनल स्कूल बीकानेर में आज इंटर स्कूल शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 17 और 10 वर्ष आयु में महिला और पुरुष सहित चार वर्गों में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता में दस वर्ष के बालक दक्ष सिंह ने खिताब हासिल किया।


आयोजन सचिव शेर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता चार वर्गो में थी, जिनमें 17 वर्ष आयु वर्ग के महिला व पुरूष तथा दस वर्ष आयु वर्ग में महिला व पुरूष के केटेगरी में खेली गई थी। जिसमें लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। दस वर्ष आयु वर्ग में दक्षसिंह ने खि़ताब जीता। वहीं द्वितीय स्थान विभोर चौपड़ा व तृतीय स्थान मानवेन्द्र सिंह ने प्राप्त किया। 10 वर्ष आयु बालिका वर्ग में अनन्या सांखला ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा द्वितीय स्थान नेहल जैन व तृतीय स्थान का तोशिका जोशी ने प्राप्त किया।

17 वर्ष आयु वर्ग में दक्ष सक्सेना ने प्रथम तथा द्वितीय स्थान हर्षवर्धन सिंह व तृतीय स्थान रविकांत मारू ने प्राप्त किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में बालिका वर्ग में यशिका चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। द्वितीय स्थान अवंतिका जोशी तथा तृतीय स्थान प्रिया सांखला ने प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन बीकानेर शतरंज अकादमी की ओर से किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश महेश शर्मा, अखिल भारतीय शतरंज संघ के पूर्व उपाध्यक्ष शंकरलाल हर्ष व अधिवक्ता शैलेष गुप्ता ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरित किए।

इस अवसर पर स्थाई लोक अदालत के अध्यक्ष न्यायाधीश महेश शर्मा ने कहा कि बच्चों में बढ़ रहे मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग व तनाव जैसी समस्या से मुक्ति के लिए शतरंज खेल एक बहुत अच्छा विकल्प है। शतरंज खेल बच्चों को मानसिक प्रबल बनाता है। सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट भी वितरण किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here