युवतियों को सेल्फ डिफेंस के गुर बताए, देखें वीडियो….

0
250
Tell women the tricks of self-defense

शहर के हर क्षेत्र में चलाया जाएगा अभियान

युवतियों को आत्मरक्षा के लिए तैयार करने की है मुहीम

बीकानेर। मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार उन्मूलन संगठन की ओर से रविवार शाम इंदिरा कॉलोनी के रामलीला मैदान पार्क में महिलाओं और युवतियों के लिए सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में संगठन की जिला सचिव वैजयंती कंवर ने महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण से उनका आत्मबल बढ़ेगा। आज जिस तरह से महिला उत्पीडऩ और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही है। उनसे मुकाबला करने के लिए महिलाओं और युवतियों को आत्मरक्षा जैसे प्रशिक्षण लेने जरूरी हंै। प्रशिक्षिका शिवानीसिंह भाटी ने महिलाओं व युवतियों को सेल्फ डिफेंस के गुर बताते हुए प्रशिक्षण दिया।

कार्यक्रम में संगठन की सह सचिव दीपा खत्री और सुखदेव व्यास एडवोकेट ने महिलाओं को संबोधित कर अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने बताया कि इस तरह के सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर शहर के अन्य क्षेत्रों में भी आयोजित किए जाएंगे।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here