सुजानदेसर : गंदे पानी की निकासी नहीं, आक्रोशित लोगों ने रास्ता रोका

0
336
गंदे पानी की निकासी नहीं

कई वर्षों से है गंदे पानी के जमाव की समस्या, नगर निगम नहीं ले रहा है सुध

बीकानेर। सुजानदेसर में आज गंदे पानी की निकासी नहीं होने से आक्रोशित हुई महिलाओं और स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। क्षेत्र के लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों सहित जिला प्रशासन की लापरवाही का विरोध भी प्रदर्शन करके किया। सरकारी सिस्टम से सताए लोगों ने मौके पर टायर जलाए और निगम के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सुजानदेसर में काफी समय से गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। जिसके चलते लोगों के घरों के आगे नालियों से निकला गंदा पानी इक_ा हो जाता है। मोहल्लेवासियों का अपने घरों से बाहर निकलना दुर्भर हो गया है। गंदे पानी की सही निकासी के लिए लिखित और मौखिक रूप से नगर निगम के अधिकारियों को कई बार कहा गया, लेकिन निगम के अधिकारियों ने इसकी जरा भी सुध नहीं ली है।

क्षेत्र में पसरे गंदे पानी की वजह से हालात ये हो गए हैं कि अब तो यहां रहने वाले लोग भी बीमारियों का शिकार होने लगे हैं। अगर अब भी प्रशासन ने गंदे पानी की निकासी का इंतजाम नहीं किया तो आन्दोलन को और तेज किया जाएगा।

इसी बीच किसी ने गंगाशहर थाना पुलिस को रास्ता रोके जाने की सूचना दे दी। जिस पर गंगाशहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझाया और उनकी समस्या प्रशासन के आला अधिकारियों तक पहुंचाकर उसका निदान करवाने का आश्वासन दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here