छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, सिगरेट से शरीर को दागा

0
257
Allegations of misdemeanor by marriage, case registered, police engaged in investigation

श्रीडूंगरगढ़ की रहने वाली है पीडि़ता, सरदारशहर में हुई वारदात

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ कस्बे की एक किशोरी से सरदारशहर कस्बे में सामूहिक दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। पुलिस के अनुसार पांच दिन पहले हुई वारदात की शिकार पीडि़़ता बेसुध होने की वजह से उसके बयान नहीं हो पाये है।

दुष्कर्म की शिकार 14 वर्षीय छात्रा को सीकर स्थित कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ निवासी एक शख्स नौकरी के सिलसिले में परिवार सहित सरदारशहर में रहता है। उसकी बड़ी बेटी सरदारशहर में पुलिस थाने के पीछे स्थित निजी स्कूल में 10वीं की छात्रा है। दसवीं बोर्ड की तैयारी के चलते स्कूल में एक्सट्रा क्लासें लगाई जा रही हैं।

करीब तीन दिन पहले छात्रा भी एक्सट्रा क्लास लेने के लिए शाम को स्कूल गई थी। इस दौरान वहां उसके सहपाठियों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म की। छात्रा के विरोध करने पर उसके शरीर को जगह-जगह से सिगरेट से दागा गया। साथ ही उसे घर पर बताने पर उसकी छोटी बहनों को जान से मारने की धमकी भी दी गई। इससे डरी-सहमी छात्रा घर चली गई और किसी को इस बारे में कुछ नहीं बताया।

छात्रा के पिता ने बताया कि वह तीन दिनों से गुमसुम थी, उससे कारण पूछा तो वह बिलख पड़ी। तब इस दरिंदगी का पता चला। पुलिस के अनुसार नाबालिग से ज्यादती हुई है। मगर वह बेसुध है। उसके होश में आने पर बयान लिए जाएंगे, जिसके बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here