राज्य सरकार ने केन्द्र को समय पर नहीं भेजी गिरदावरी रिपोर्ट : चौधरी

0
380
कैलाश चौधरी

केन्द्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री कैलाश चौधरी पहुंचे बीकानेर

बीकानेर। भाजपा संगठन के चुनाव की बैठक का आयोजन आज किया गया। बैठक में केन्द्रीय कृषि किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने शिरकत की। इस दौरान उन्होंने किसानों को हुए नुकसान का फसल बीमा मुआवजे में देरी के पीछे राज्य सरकार की लेटलतीफी बताई।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार केन्द्रीय कृषि किसान कल्याण मंत्री चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने गिरदावरी की रिपोर्ट केन्द्र सरकार को समय पर नहीं भेजी, जिसकी वजह से किसानों को फसल बीमा मुआवजे के भुगतान में देरी हुई है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों को हुए फसल खराबे को लेकर सभी प्रदेशों में अलग से बजट की व्यवस्था की गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार किसानों के हितों की बातें तो करती है लेकिन उनके हित चाहती नहीं है। अगर सरकार समय पर गिरदावरी की रिपोर्ट केन्द्र को भेज देती तो किसानों को हुए नुकसान का फसल बीमा का भुगतान समय पर हो जाता।

वहीं उन्होने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जलवा आज भी बरकरार है और कांग्रेस की संख्या दिनों-दिन घटती जा रही है। महाराष्ट्र चुनाव को लेकर उन्होंने शिवसेना पर वादा खिलाफ ी का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता को भाजपा के साथ होना बताया।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here