मास्क वितरण कार्यक्रम की शुरुआत

0
314

सेठ छगनलाल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट की मानवसेवा

भाजपा गंगाशहर मंडल का भी है सहयोग

बीकानेर। सेठ छगनलाल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से भाजपा गंगाशहर मंडल के सहयोग से आज मास्क वितरण कार्यक्रम शुरू किया गया। मास्क वितरण कार्य की शुरुआत केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सांसद सेवा केन्द्र से की।

ट्रस्ट के शिखरचंद डागा ने बताया कि इस अवसर पर भाजपा गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष जेठमल नाहटा, महामंत्री प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष शिव बच्छ, रघुवीर प्रजापत की मौजूदगी में बूथ अध्यक्ष मनीष बाफना व शिवशंकर उपाध्याय को मास्क भेंट किए गए। उन्होंने बताया कि मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को मास्क वितरण किए जाएंगे। जिससे ये बूथ अध्यक्ष अपने-अपने बूथ क्षेत्र में जरूरतमंदों को मास्क वितरित करेंगे। ट्रस्ट की ओर से फिलहाल 11 हजार मास्क वितरण का लक्ष्य रखा गया है, अगर जरूरत होगी तो और भी मास्क वितरित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि सेठ श्री छगनमल जमनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से गंगाशहर मण्डल के साथ मिलकर जो कार्य किया जा रहा है, वो सराहनीय है व हालातों में बहुत ही जरूरी है। डागा ने बताया कि ट्रस्ट इस कोरोना काल में ऐसे कार्य निरंतर जारी रहेंगे। गंगाशहर मण्डल अध्यक्ष जेठमल नाहटा ने बताया कि मास्क वितरण का कार्य 26 मई को भाजपा शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रताप सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा।

#Kamal kant sharma/Bhawani joshi www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here