सोनिया गांधी का मनाया जन्मदिन, की दीर्घायु की कामना

0
308
सोनिया गांधी
जरूरतमंद बालक-बालिकाओं में पाठ्य सामग्री का किया वितरण

बीकानेर। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन आज कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से मनाया गया। इस अवसर पर कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने उनकी दीर्घ आयु की कामनाएं की।

शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से रानी बाजार कच्ची बस्ती में कमजोर वर्ग के जरूरतमंद बालक-बालिकाओं को पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।

शहर जिला महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता गौड़ ने कहा कि सोनिया गांधी ने सबसे बड़ी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व करते हुए उन्होंने गरीब पिछड़े कमजोर वर्ग के लोगों के हितों के लिए हमेशा कार्य किया है।

इस अवसर पर शहर सचिव जशोदा पांडुई, रामेश्वरी बिश्नोई, अनुराधा भाटी, संतोष भाटी सहित शहर जिला महिला कांग्रेस की पदाधिकारियों ने केक काट कर खुशीयां मनाई।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here