दामाद पर ससुर अपहरण कर कत्ल करने के आरोप

0
289
ससुर की हत्या

गंगाशहर थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस जुटी जांच में

बीकानेर। दहेज प्रकरण के विवाद की वजह से एक दामाद पर अपने ससुर का अपहरण कर उसका कत्ल करने के आरोप लगे हैं। पुलिस मामले की तह तक पहुंचने के लिए जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक का शव पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक के परिजनों का आरोप है कि बरसिंहसर निवासी सहीराम पुत्र दीपाराम ने आज सुबह अपने ससुर नाथूसर निवासी दुर्गाराम का अपहरण कर लिया। आरोपी दामाद अपने ससुर को घड़सीसर रोड पर पास गया और यहां मारपीट की। जिससे दुर्गाराम की मौत हो गई। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्गाराम के शव को वहां से उठवा कर पीबीएम परिसर स्थित मोर्चरी में रखवाया। फिलहाल पुलिस मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here