श्रीडूंगरगढ़ : भोजास की रोही में हिरण का शिकार, देखें वीडियो…

0
243
हिरण का शिकार

जीव प्रेमी ने किया पीछा तो शिकारी ने उस पर किए फायर

बीकानेर। श्रीडूंगरगढ़ तहसील के भोजास गांव की रोही में हिरण का शिकार किया गया। वहीं खेत में काम कर रहे जीव प्रेमी ने पीछा किया तो शिकारी ने उस पर फायर किए गए। फिलहाल जीव रक्षा संस्था के पदाधिकारी मौके पर हैं और शिकारी के खिलाफ मामला दर्ज कराया जा रहा है।

न्यूजफास्ट वेब को मिली जानकारी के अनुसार भोजास की रोही स्थित खेत में हीरुराम मेघवाल काम कर रहा था तभी उसे बंदूक से हुए फायर की आवाज सुनाई दी। वह आवाज आने वाली दिशा में दौड़ा तो उसे कुछ दूरी पर एक शख्स बंदूक हाथों में लिए खड़ा दिखाई दिया और जमीन पर हिरण गिरा हुआ नजर आया। उसने शिकारी को ललकारा तो शिकारी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले जाने की बात कही। इस पर भी जब हीरुराम नहीं माना तो शिकारी वहां से भागने लगा। हीरुराम ने उसका पीछा किया तो शिकारी ने उस पर फायर कर दिए। इस पर जीव प्रेमी ने उसका पीछा नहीं छोड़ा तो वह बंदूक छोड़ कर भाग निकला।

जीव प्रेमी हीरुराम ने जीव रक्षा संस्था के मोखराम धारणिया को इसकी सूचना दी। तब मोखराम धारणिया अपनी संस्था के कार्यकर्ताओं मोतीराम विश्नोई, कैलाश धारणिया, जीवराज, श्रवणसिंह राजपुरोहित, राजूरामसिंह राजपुरोहित, हुणताराम मेघवाल मौके पर पुलिस व वन विभाग के अधिकारियों को लेकर पहुंचे। पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर से शिकारी पेमाराम बावरी पुत्र गोपालाराम बावरी की बंदूक और मृत हिरण बरामद कर लिया है। फिलहाल शिकारी पेमाराम बावरी के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा था।

Kamal kant sharma newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here