सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट ने बांटे मास्क, देखें वीडियो…

0
381
Seth Chhaganmal Jamunadevi Daga Charitable Trust distributed masks

केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर किए जा रहे मास्क वितरण

11 हजार मास्क वितरण करने का है लक्ष्य

बीकानेर। भाजपा गंगाशहर मंडल की ओर से आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर मास्क वितरण कार्यक्रम किया गया। भाजपा गंगाशहर मंडल की ओर से सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से 11 हजार मास्क वितरित करने का लक्ष्य तय किया गया है।

भाजपा गंगाशहर मंडल के महामंत्री और सेठ छगनमल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट के शिखरचंद डागा ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की प्रेेरणा से आयोजित हुए आज के कार्यक्रम को ‘मेरा बूथ कोरोना में सबसे मजबूत’ नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम के तहत मंडल के सभी वार्डों में बूथ अध्यक्षों को मास्क वितरण किए जा रहे हैं। बूथ अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंदों को मास्क वितरण करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के शहर जिलाध्यक्ष अखिलेशप्रतापसिंह, शहर जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत, शहर जिला महामंत्री मोहन सुराणा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह ने गंगाशहर मंडल और सेठ छगनलाल जमुनादेवी डागा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से कोरोनाकाल में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए शिखरचंद डागा का आभार व्यक्त किया।

डागा ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से गंगाशहर मण्डल के साथ मिलकर लगातार मानव सेवा के कार्य जारी हैं। मानव सेवा कार्यों में लगातार 7 दिन तक पूरे मण्डल में सेनेटाइजेसन का कार्य किया गया। साथ ही गो माता के लिए हरा चारा व श्वानों लिए रोटियों की व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा रोजाना की जा रही है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की ओर से कोरोनाकाल में आगे भी जनहित से जुड़े अनेकों कार्यक्रम किए जाएंगे।

कार्यक्रम में भाजपा गंगाशहर मंडल के अध्यक्ष जेठमल नाहटा, मंडल महामंत्री मघाराम नाई, प्रकाश मेघवाल, उपाध्यक्ष शिव बच्छ, कैलाश सोनी, कमल गहलोत, शिव मारू, मूलचंद दैया, रघुवीर प्रजापत, पार्षद सुमन छाजेड़, गोविंद सारस्वत, शिवशंकर उपाध्याय, मनोज जोशी, रानीबाजार मंडल अध्यक्ष नृसिंह सेवग, शांतिलाल गहलोत, सरिता नाहटा, मनोज राजपुरोहित, मंजू सोनी, भंवर साहू, बजरंग सोखल, शिव पडि़हार, रामदयाल पंचारिया, मनीष बाफना सहित कई जनें मौजूद रहे।

#KAMAL KANT SHARMA/BHAWANI JOSHI www.newsfastweb.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here