कायमखानी समाज के गौरवशाली इतिहास पर संगोष्ठी

0
327
कायमखानी

कायमखानी समाज पर पेनोरमा बनाने की घोषणा

बीकानेर। महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में आज कायमखानी समाज के गौरवशाली इतिहास एव संस्कृति विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रिय संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

संगोष्ठी में वंशावली संरक्षण एव संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राव ने कायमखानी समाज पर पेनोरमा बनाने की घोषणा भी की।

इतिहास विभाग की ओर से आयोजित इस संगोष्ठी में समाज संस्कृतिक विरासत बनी रहे इस पर चिन्तन किया गया।

संगोष्ठी में सीओ खाजूवाला इस्माइल खान ने समाज के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उनका परिवार पीढ़ी दर पीढ़ी देश की सेवा करता रहा है और करता रहेगा।

वंशावली संरक्षण एव संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह राव ने भावी पीढ़ी को इसे सजोने की बात कही। उन्होंने कहा कि देश में कायमखानी समाज की एक अलग पहचान है और इसलिए सेना में भी अलग से कायमखानी रेजीमेंट की स्थापना की गई।

उन्होंने कहा कि शौर्य और वफादारी के लिए पहचानी जाने वाली इस कौम अपनी उपासना पद्दति बदलने के बाद भी अपनी संस्कृति से जुड़ी हुई है।

उन्होंने जल्द ही अपने विभाग से समाज के वीरों की गाथाओं को लेकर पेनोरमा बनाने की घोषणा भी की।

इस अवसर पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय के कुलपति भागीरथ सिंह, प्रो. नारायण राव के साथ समाज के कई विद्वानों ने संगोष्ठी में अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन इतिहास विभाग की व्याख्याता मेघना शर्मा ने किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here