निकाह का दिया झांसा, किया देह शोषण

0
268
देह शोषण

विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट, पुलिस कर रही जांच

बीकानेर। निकाह करने का झांसा देकर देह शोषण किए जाने का मामला उजागर हुआ है। पीडि़ता ने नयाशहर थाने में आरोपी शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक विवाहिता की ओर से दी गई रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वोदय बस्ती में रहने वाला उसकी ननद का देवर असगर अली उसके घर आता-जाता था। आरोपी ने उसके बहरे व बोल पाने में असक्षम पति के प्रति सहानुभूति जताते हुए पीडि़ता से नजदीकियां बढ़ा ली।

फिर आरोपी शख्स असगर अली पिछले महीने पीडि़ता को निकाह करने की बात कह कर अपनी मां और बहिन से मिलवाने के बहाने नाल ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद आरोपी शख्स उसे पहले नागौर और फिर दिल्ली ले गया। दोनों स्थानों पर आरोपी पीडि़ता का देह शोषण करता रहा। दिल्ली में आरोपी शख्स ने पीडि़ता को लावारिस हालत में छोड़ दिया और खुद बीकानेर आ गया।

पीडि़ता ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि वह किसी तरह से बीकानेर पहुंच और अपने चाचा को आपबीती सुनाई।

पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी असगर अली, उसकी मां जायदा बानो और बहिन रुखसाना के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी कर रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here