सट्टा बाजार बता रहा है सिद्धि कुमारी की जीत

0
670
सट्टा बाजार

सटोरियों में इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर काफी उठापटक चल रही है। टिकट वितरण से पहले तक सट्टा बाजार कांगे्रस को 135 से 140 सीटें मिलना बता रहा था वहीं सट्टा बाजार अब कांग्रेस की सीटें सौ के अन्दर बता रहा है।

संभाग की 24 सीटों में से डेढ़ दर्जन सीटों पर भाजपा के काबिज होने के सौदे किए जा रहे हैं।

बीकानेर। इस बार के विधानसभा चुनाव को लेकर सट्टा बाजार में काफी गहमागहमी है। जैसे-जैसे चुनाव का दिन नजदीक आ रहा है वैसे-वैसे सट्टा बाजार में भावों में उतार-चढ़ाव आता जा रहा है।

नाम नहीं छापने की शर्त पर सट्टा कारोबार से जुड़े एक सटोरिए के मुताबिक बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से सिद्धि कुमारी की जीत निश्चित है। वहीं जिले में चार सीटें भाजपा की आना सटोरिए बता रहे हैं।

संभाग की अगर बात करें तो सटोरियों के मुताबिक यहां की 24 सीटों में से भाजपा को तकरीबन डेढ़ दर्जन सीटें मिलना सट्टा बाजार में चल रहा है। प्रदेश में सरकार बनाने वाली पार्टी पर सटोरियों के अनुसार सरकार भाजपा ही बनाएगी।

कांग्रेस के पास सरकार बनाने जितना जनाधार नहीं होगा। वहीं जो स्वतंत्र या अन्य अपनी पार्टियां बना कर चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी हैं, इनमें से ज्यादातर भाजपा के समर्थन में चले जाएंगे।

सटोरियों ने बताया कि ये स्थिति वर्तमान की है, इसके बाद क्या होने वाला है, ये समय और स्थिति के हिसाब से तय होता है और उसी के मुताबिक भाव तय किए जाते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here